Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

महाराष्ट्र: महाबलेश्वर में 500 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 33 लोगों की मौत




महाबलेश्वर 
महाराष्ट्र के मशहूर पर्यटन स्थल महाबलेश्वर में एक बस भयानक हादसे का शिकार हो गई। वीकेंड पर पिकनिक मनाने जा रहे 34 लोगों से भरी यह बस पहाड़ी रास्ते में 500 फीट गहरी खाई में में जा गिरी। दिल दहला देने वाली घटना में 33 लोगों की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति घायल है।
                               रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी लोग एक कृषि विभाग की विद्यापीठ में काम करते थे और वे वीकेंड पर पिकनिक मनाने जा रहा थे। सुबह करीब 10 बजे अंबेनली घाट पर एक पहाड़ी सड़क पर बस खाई में जा गिरी।
                 घटना की सूचना मिलने पर नैशनल डिजास्टर रेस्पॉन्स फोर्स फौरन मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। बताया गया है कि घने कोहरे के कारण यह हादसा हुआ। मौके पर रायगढ़ के एसपी और जिलाधिकारी पहुंच गए हैं। 
       इस दुर्घटना में प्रकाश सावंत देसाई एकमात्र व्यक्ति रहे, जो जीवित बच गए। उन्होंने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी के मुताबिक, बस सुबह 6.30 दापोली से निकली। वहां खींचे गए फोटो में 32 लोग दिखाई दे रहे हैं। ड्राइवर और कंडक्टर मिलाकर कुल 34 लोग बस में सवार थे। बस करीब साढ़े दस बजे खाई में गिरी। एकमात्र जीवित बचे प्रकाश ने फोन करके दुर्घटना की जानकारी दी। 

Post a Comment

0 Comments